आबू रोड: आबूरोंड शहर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो से अधिक डोडा-पोस्त तस्करी के फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत अधिकारी के सुपरविजन में की गई। शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि 29 जनवरी को रोहिड़ा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की थी