मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय उद्यमिता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के 7 हजार से अधिक लाभुक उद्यमियों के खातों में लगभग 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
इस क्रम में बेगूसराय के 117 उद्यमियों के खातों में योजना की प्रथम किस्त के रूप में ₹2-₹2 लाख हस्तांतरित किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित 197 लाभुकों में से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले इन उद्यमियों को यह राशि उद्यम स्थापना के प्रारंभिक कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
11 views | Begusarai, Bihar | Oct 8, 2026