प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में सोलर मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने किया। इस दौरान विद्युत विभाग, बैंक एवं सोलर वेंडरों द्वारा उपभोक्ताओं को योजना, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं सोलर प्लांट के लाभों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने दो लाभुकों को स्वीकृत ऋण राशि का चेक प्रदान किया तथा आगामी दो माह में सोलर अधिष्ठापन में तेजी लाकर दिसंबर तक जिले में 2500 सोलर प्लांट अधिष्ठापन का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग, बैंकों एवं वेंडरों को बेहतर समन्वय के साथ अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने की अपील की।
IPRD Bihar
Energy Department, Govt. of Bihar
#begusarai
#samratchaudhary
11 views | Begusarai, Bihar | Oct 8, 2026