राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम एवं ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत बेगूसराय की 15 पंचायतों को ‘TB Mukt Panchayat’ का दर्जा प्रदान कर सम्मानित किया गया। कारगिल विजय भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने की।
कार्यक्रम में एक पंचायत को सिल्वर तथा 14 पंचायतों को ब्रॉन्ज श्रेणी के तहत प्रमाण-पत्र एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने टीबी उन्मूलन में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, युवाओं एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। JOSH Teams के शुभारंभ के क्रम में NCC Teams एवं MY Bharat Volunteers के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#begusarai
#cmsamrat
3 views | Begusarai, Bihar | Oct 8, 2026