देवभूमि के सम्मान से कोई समझौता नहीं!
कर्णप्रयाग और नगरासू विवाद के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने उत्तराखंड की महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि यदि एक बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज हो सकता है, तो महिलाओं का अपमान करने वालों पर भी समान रूप से कानून लागू होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आईटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने की मांग की गई है।
मोहित डिमरी ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी धर्म या समुदाय से नहीं, बल्कि कानून हाथ में लेने वाले और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों से है।
देवभूमि का स्वाभिमान और मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि है।
#Rudraprayag #Karnprayag #Uttarakhand #MohitDimri #Devbhoomi #WomenSafety #ZeroTolerance