Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम देवल में मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न!! जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवल में 26-27 जून को आयोजित मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां राजराजेश्वरी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर का शिलान्यास भी किया गया, जिसे क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का एक गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। महिला कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं के अनुसार कई महिलाओं एवं भक्तों पर देवी-देवताओं का दिव्य आवेश देखने को मिला। मंदिर परिसर "जय मां राजराजेश्वरी" के जयघोषों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इस दिव्य पल का साक्षी बनकर स्वयं को धन्य महसूस किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन भाजपा नेता कमलेश उनियाल के निर्देशन में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार संपूर्ण आयोजन उनके निजी सहयोग एवं व्यय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 🚩 जय मां राजराजेश्वरी 🚩 #रुद्रप्रयाग #जखोली #देवल #मां_राजराजेश्वरी #प्राण_प्रतिष्ठा #धार्मिक_आयोजन #उत्तराखंड #Devbhoomi

MORE NEWS

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान

आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया।

राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया। राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026