नवाबगंज: इटाहुआ गांव निवासी युवक लापता, पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुमशुदा की तलाश के लिए लगाई गुहार
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटाहुआ मजरे मुरलीगंज गांव निवासी दयाराम ने गुरुवार करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनका पुत्र राजकुमार बीते 19 जनवरी की सुबह घर से निकला था जो घर वापस नहीं आया। जिसको काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं पाई। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।