नवाबगंज: देवा वन क्षेत्र में अवैध गोबर डंपिंग पर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, दो डंपर किए जब्त
वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को जब्त किया। ये डंपर रिलायंस इंडस्ट्रीज से गोबर की खाद लेकर जंगल में प्रवेश कर रहे थे। वन अधिकारियों को सूचना मिली कि बिना अनुमति जंगल क्षेत्र में वेस्टेड खाद डाली जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों डंपरों को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि वाहनों के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी।