कनवास: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल में बोलेरो पलटी, चालक को आई चोटें
Kanwas, Kota | May 29, 2026 निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल में निर्माण कम्पनी की बोलेरो कार टनल के अंदर अनियंत्रित होकर पलट गई और दीवार से जा टकराई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चालक दरा की ओर से बोलेरो वाहन लेकर टनल से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया।