बंजरिया: नेपाल और भारतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सिकरहना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है
नेपाल व भारतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सिकरहना नदी के जलस्तर में रविवार सुबह से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह पब्लिक एप्प टीम से बात करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि जिस तेजी जलस्तर में वृद्धि हो रही है। उससे लग रहा है कि देर शाम तक सिसवनिया व गोबरी सरेह में नदी का पानी फेक देगा। जटवा पुल के पास आस पास के खेतों में पानी फैल रहा है।