भभुआ: भभुआ शहर में बरसात से पहले नाले की साफ-सफाई का कार्य, कार्यपालक पदाधिकारी ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur | Jun 18, 2025 भभुआ शहर में बरसात होने से पहले नाला का साफ सफाई होगा आज बुधवार को 4:30 बजे भभुआ कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि इस बार बरसात होने से पहले शहर के बड़े नाले एवं छोटे नालों का साफ सफाई कराया जाएगा। जो सफाई कर्मी प्रतिदिन शहर का साफ सफाई भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाला में ज्यादा पानी अगर है तो उसके सफाई को लेकर सक्शन मशीन भी उपलब्ध हैं।