भभुआ: तेलाड़ी बाजार में मकान के बलरेज पर आकाशीय बिजली गिरी, बलरेज टूटकर गिरने से नीचे खड़े दो व्यक्ति घायल
Bhabua, Kaimur | Jun 18, 2025 तेलाड़ी बाजार में मकान के बलरेज पर आकाशीय बिजली गिरा जहां बलरेज टूटकर गिरने से नीचे खड़ा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को सदर अस्पताल 11 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि घायल चेनारी थाना क्षेत्र के रेड़िया खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय दुखंती यादव के 55 वर्षीय पुत्र ललन यादव एवं स्वर्गीय गुड्डू सिंह के 48 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह बताया गया है।