भभुआ: भभुआ भगवानपुर पथ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास यात्रियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचे यात्री
Bhabua, Kaimur | Jun 18, 2025 भभुआ भगवानपुर पथ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास यात्रियों से भरा अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। यह घटना बुधवार की सुबह 10 बजे की बताई गई। यात्रियों ने बताया कि भगवानपुर से भभुआ के तरफ ई रिक्शा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार में जा रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पलटी मार दिया। लेकिन इस हादसा में सभी यात्री बचे हुए है।