गिद्धौर: गिद्धौर में 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 24 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बीरेंद्र दांगी (उम्र करीब 48 वर्ष), पिता स्वर्गीय महादेव दांगी, निवासी बीच टोला, गिद्धौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध