आज़मगढ़: सिविल लाइन में कोर्ट के आदेश पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भूमि के मालिक को दिलाया गया कब्जा, कई घंटे तक चली कार्रवाई
आजमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस फोर्स के मौजूदगी में मुकदमा में डिग्री होने के बाद भूमि मालिक को कब्जा दिलाया गया। बुधवार दिन में कई घंटे तक चली इस कार्रवाई को लेकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। भूमि के मालिक दिलीप अग्रवाल पुत्र स्व शंकर अग्रवाल निवासी गुरु टोला मोहल्ला थाना कोतवाली ने जानकारी दी।