तिलहर/शाहजहांपुर
====
गुरुकुल महोत्सव से
पहले निकाली शोभायात्रा।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
कन्या गुरुकुल रुद्रपुर महोत्सव को लेकर नगर में गुरुकुल के छात्र छात्राओं ने बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर तीन दिवसीय गुरुकुल महोत्सव में आने की अपील की गई।आज से महोत्सव शुरू।
शनिवार दोपहर को आर्य समाज मंदिर से भव्य शोभायात्रा गुरुकुल के संचालक आचार्य अनुभव आर्य के नेतृत्व में निकाली गई।शोभा यात्रा में गुरुकुल की प्रधानाचार्या अंजली आर्या अपनी शिक्षक टीम मुस्कान आर्य,रिंकी आर्य नेहा और सुरभि आर्य के साथ गुरुकुल के बच्चों का नेतृत्व करते हुए आर्य समाज अमर रहे,स्वामी दयानंद की जय,जय श्रीराम आदि जयघोष करते हुए गुरुकुल महोत्सव में पहुंचने की अपील करती रही।गुरुकुल के नन्हेमन्ने विधार्थी भगवा वस्त्र पहने और हाथ में ओम का ध्वज लिए हुए थे।इस दौरान एक वाहन पर आचार्य यज्ञ करते रहे।शोभा यात्रा में झांकियों पर आर्य सन्यासी और आर्य समाज के पदाधिकारी विराजमान रहे। शोभ यात्रा के दौरान गुरुकुल के बह्मचारियों ने शक्ति प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया।गुरुकुल संचालक अनुभव आर्य ने बताया कि गुरुकुल महोत्सव 1 से 3 नवंबर तक कन्या गुरुकुल में धूमधाम से मनाया जाएगा। शोभा यात्रा आर्य समाज से मोहल्ला कच्चा कटरा,पुराना रोडवेज,बाजार मौजमपुर,मुख्य चौराहा,निजामगंज,बारह पत्थर,विरियागंज,बाजार पोटरगंज से सराफा बजार,अस्पताल मार्ग होते हुए शाम को आर्य समाज मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।शोभा में यात्रा के दौरान गुरुकुल के संरक्षक आचार्या प्रयागराज के राजेंद्र कपूर,उत्पल वापी,बाल योगी जितेंद्र,आयुष आर्य,आर्य समाज तिलहर के ओम शंकर आर्य,लोकेश आर्य,रविंद्र आर्य,दासीराम आर्य,रवि कुमार गुप्ता,जितेंद्र आर्य,औघड समाज के प्रमुख प्रमोद नाथ अघोडी,पवन गिरी,जयवीर पुरी बाबा,कौशल गिरी, बाबा रामदास सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।