तिलहर/शाहजहांपुर
====
बिरियागंज में दो
घंटों लग रहा जाम।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते साप्ताहिक मेले के दौरान 2 घंटे तक मेला मार्ग पर जाम में फंसे रहे श्रद्धालु।मेला मार्ग पर नदारद दिखी पुलिस फोर्स।
बीते रविवार को नगर के प्रसिद्ध बिरिया बाबा मेला आयोजन के दौरान क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत और असुविधा का सामना करना पड़ा।
सनद रहे की प्रसिद्ध मेला होने के चलते न सिर्फ शाहजहांपुर जनपद बल्कि आसपास के जनपदों से भी इस मेले में हजारों की संख्या में लोग अपनी छोटी बड़ी गाड़ियों और ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचते हैं।नगर के बिरियागंज से लेकर बिरिया बाबा मेला स्थल तक रविवार को भयंकर जाम का सामना लोगों को करना पड़ा इस दौरान तेज धूप में महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।जाम में फंसे लोग एक दूसरे से नोंक-झोंक करते भी दिखे।सप्ताहिक मेला होने के बावजूद पुलिस पिकेट नदारद दिखाई दी हालांकि कागज़ों में हर ज़रुरी स्थान पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे होंगे।
और यह पुलिस की लापरवाही तब है जब बिरिया बाबा मेले में छिनैती,चोरी,मारपीट कई घटनाएं हो चुकी है।