गाज़ियाबाद: नवयुग मार्केट स्थित जीडीए कार्यालय पर संपत्ति अनुभाग की समीक्षा बैठक 2 का आयोजन हुआ
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यालय पर संपत्ति अनुभाग की समीक्षा बैठक 2 का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में संपत्ति अनुभाग की समीक्षा बैठक 1 के बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा भवरस देवरस योजना, अंबेडकर रोड योजना, गोविंदपुरम आवासीय योजना आदि पर चर्चा हुई।