नगर निगम अब लाइट पोल्स पर लगे तारों को हटाने के अभियान को रफ्तार देगा। मंगलवार को नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग को आदेश दिया कि गाजियाबाद में जितने भी लाइट पोल्स लगे हैं, उन सभी पर लगे तारों को जल्द हटाया जाए। उन्होंने कहा, लोग इन पोल्स पर केबल आदि के तार डालते हैं, जिससे हादसे होते हैं।