गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, IPL मैच में ग्राहकों से रुपए लेकर लगा रहे थे सट्टा
मंगलवार को थाना नंदग्राम पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए बंटी त्यागी और नरेश नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को सृष्टि सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व 3,65,000/- रुपये बरामद हुए हैं।