गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ़्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद
मंगलवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले आदित्य रतन और सोनू नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को काला पत्थर रोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।