गाज़ियाबाद: बड़ी गाड़ियों के माध्यम से फॉगिंग करके गाजियाबाद के लोगों को मौसमी बीमारी से बचाएगा नगर निगम
नगर आयुक्त मौसम के बदलाव आते ही सख्त हो गए हैं और उन्होंने बड़ी गाड़ियों के माध्यम से फॉगिंग कराने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मौसम में बदलाव आ चुका है और गर्मी के समय डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। ऐसे में जानलेवा बीमारियों से लोगों को बचाना जरूरी है।