रामगंजमण्डी: चेचट में दिनदहाड़े चोरी, शातिर चोर ने कचोरी की दुकान से हेलमेट और मोबाइल चुराया, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रामगंजमंडी के चेचट में कचोरी खाने आए एक युवक ने दुकान पर रखे हेलमेट और मोबाइल चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया और फरार हो गया। चोरी की वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमे चोर बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी के अनुसार चोर ने पहले बड़े आराम से दुकान पर बैठकर कचोरी खाई।