रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में CNG पंप पर ऑटो चालक और पंप कर्मचारी के बीच झगड़ा, नाराज कर्मचारियों ने किया विरोध
रामगंजमंडी के सीएनजी पम्प पर बुधवार देर रात ऑटो चालक और पम्प कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान झगड़े से नाराज पम्प कर्मचारियो ने गुरुवार सुबह पम्प पर हड़ताल कर दी। और शहर के ऑटोओ में सीएनजी गैस भरने से मना कर दिया। जिसके चलते दोपहर 12 बजे तक करीब 20 से अधिक ऑटो पम्प पर खड़े रहे।