रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में ब्रह्मकुमारी दीदियों ने निकाली शिव यात्रा, नुक्कड़ नाट्य से किया जागरूक
रामगंजमंडी में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा ने महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया। जिसमे गाड़ियों पर आकर्षक शिवलिंग की झंकियों को सजा कर यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के गोरधननाथ मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान दीदी बीके शीतल द्वारा हर चौराहे पर जीवन की शांति आशय वचन बोले गए।