रामगंजमण्डी: बीड़ मंडी टोल प्लाजा पर ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को गंभीर चोटें आईं, झालावाड़ भर्ती
रामगंजमंडी के राष्ट्रीय राज मार्ग 52 बीड मंडी टोल प्लाजा पर बुधवार अल सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान ट्रक टोल प्लाजा के बेरिकेट तोड़ता हुआ नजदीक में बने गार्डन में जाकर पलट गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक में चालक और परिचालक सवार थे। जिसके चलते चालक को गम्भीर चोटें आई, जबकि परिचालक को मामूली खरोंचे आई।