जमुई: छात्रों से वसूली का आरोप, वायरल क्लिप ने खोली शिक्षा व्यवस्था की परतें
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई के सदर प्रखंड स्थित जगरनाथ मिश्रा +2 उच्च विद्यालय, ढूंढो का एक वीडियो शुक्रवार शाम 7 बजे से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में है। वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सुमन छात्रों से नकद राशि लेते दिख रहे हैं। आरोप है कि परीक्षा शुल्क, मार्कशीट और अपार आईडी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। पहले उन्होंने आरोपों से इनकार किया।