कोरबा: कोरबा में जुए के फड़ पर बालको पुलिस ने किया छापा, 8 आरोपी गिरफ्तार, 14,700 रुपये नगद, 7 वाहन और 7 मोबाइल जब्त
Korba, Korba | Oct 15, 2026 कोरबा के बालकोनगर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 हजार 700 रुपये नगद, 7 वाहन, 7 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। मामला ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट का है, जहां 14 अक्टूबर को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।