छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दशहरे पर शस्त्र पूजा के दौरान AK-47 से हवाई फायरिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 20 अक्टूबर को आयोजित शस्त्र पूजा कार्यक्रम के दौरान हुई इस फायरिंग को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, मामले में SP के जवाब पर नजरें टिकी हैं।
#rajnandgaon #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #viral #public