बदलापुर: केवटली कला गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुराए, पुलिस जांच में जुटी
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने राजेश गुप्ता के घर मे धावा बोलते हुए लाखों रुपये के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत के रास्ते घुसकर कमरे की खिड़की का सरिया काटकर चोरी के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहा था और पंखे की आवाज के चलते किसी को भनक नहीं लगी।