बदलापुर: शाहपुर में पीली नदी के बगल बनाए गए विशेष कुंड में मूर्तियों का विसर्जन, पुलिस बल तैनात
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर से गुजरने वालीं पीली नदी के किनारे प्रशासन द्वारा बनाए गए विशेष कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का गुरुवार को विसर्जन हुआ । सुबह से शुरू हुआ विसर्जन कार्यक्रम शाम 6 बजे के बाद तक चलता रहा। विभिन्न पंडालों की प्रतिमाओं को विधिविधान के साथ विसर्जित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा.