बदलापुर: लखनेपुर गांव में ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के खुटहन थाना अंतर्गत लखनेपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गाँव के पतिराज गौतम व मुनिराज गौतम के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व सामान उड़ा लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.