बदलापुर: बदलपट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बदलपट्टी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है. उक्त गांव निवासी गिरजा शंकर विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके विपक्षी रजनीश नीतू आदि आदि जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए.