बदलापुर: डोमपुर गांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलटी पुलिस वाहन, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के डोमपुर गांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत मे पुलिस वाहन पलट गया। गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकल गया.