कुंडा: कुंडा में थाना समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
थाना कुंडा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता ने शनिवार शाम 4 बजे तक जनसुनवाई की। उन्होंने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपना