कुलपहाड़: जैतपुर के नया पूरा में गणेश उत्सव पर विशाल भंडारा और कन्या भोज का आयोजन, एमएलसी रहे मौजूद
जैतपुर के नया पूरा में श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से विशाल भंडारा एवं कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (MLC) जितेन्द्र सिंह सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन में मौजूद युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उनकी सराहना की।