Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
gurujipwl
पलवल को ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए ---
Palwal, Palwal
| Nov 25, 2026
MORE NEWS
गामा फिजियोकेयर & पेन रिलीफ सेंटर पलवल
Palwal, Palwal | Nov 25, 2026
पलवल शहर में वाटर सप्लाई का पानी पीने और रसोई में इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है। यह सवाल इस तरह के कृमि / कीड़े देखने के बाद उठना लाजिमी है। यह पानी पलवल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों के लिए सप्लाई में दिया जा रहा है।
Palwal, Palwal | Nov 25, 2026
जिला प्रमुख के पार्षदों के वोट डालने को लेकर मामला गरमाया, वीडियो वायरल
Palwal, Palwal | Nov 25, 2026
सालों का इंतजार खत्म, अब वार्ड-वार्ड में दिख रहा विकास! पलवल के लाइनपुरा मोहल्ला, वार्ड नंबर 29 में विकास कार्यों से स्थानीय लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की जनहितकारी सोच से पलवल में विकास को नई गति मिल रही है। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए दोनों जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपने क्षेत्र के बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखाई दे रही है। जनता का विश्वास, विकास का संकल्प! #Palwal #GauravGautam #NayabSinghSaini #Haryana #DevelopmentWorks
Palwal, Palwal | Nov 25, 2026
पलवल की मलाई गांव में लगभग डेढ़ एकड़ जमीन के लिए दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बताया गया इनके लिए बार-बार झगड़ा होते हैं। मंगलवार को एक बार फिर एक पक्ष ने हाथों में लाठी डंडे लेकर दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर दिया जिसमें महिलाओं सहित कई लोगों को चोटें आई हैं।
Palwal, Palwal | Nov 24, 2026
002 प्रैस नोट-जिला पलवल। दिनांक 24 नवंबर 2026 *सीआईए पलवल टीम ने जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी किया गिरफ्तार, 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।* पलवल। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशानिर्देशों के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सीआईए स्टाफ पलवल ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सीआईए टीम ने थाना शहर पलवल क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले और अवैध हथियार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दीपांकर उर्फ दुष्यंत पुत्र अनिल कुमार निवासी नजदीक गर्ल्स स्कूल, बालीनगर (थाना कैंप पलवल) को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 17 जनवरी 2026 को राम नगर पलवल निवासी चिराग लवानिया ने थाना शहर पलवल में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 15 जनवरी 2026 की रात करीब 09:30 बजे उसका छोटा भाई तुषार अपने दोस्तों के साथ रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट में एक ऑफिस पर गया था। वहां फोन पर हुई कहासुनी के बाद करीब 20 मिनट पश्चात एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर दीपांकर उर्फ दुष्यंत सहित नामजद व अन्य साथी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने हथियार के बल पर तुषार के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर कांच की टूटी हुई बोतल से पेट में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने घायल तुषार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से भी रोका और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में थाना शहर पलवल में मुकदमा दर्ज किया गया था। मेडिकल बोर्ड की राय में पीड़ित को लगी चोट को जान के लिए खतरनाक घोषित किया गया था। सीआईए स्टाफ की कार्रवाई और रिमांड: मामले में सीआईए स्टाफ पलवल के पीएसआई सुमित की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 24 नवंबर 2026 को नामजद आरोपी दीपांकर उर्फ दुष्यंत को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी दीपांकर को माननीय अदालत में पेश कर गहन पूछताछ व फरार सह-आरोपी आदि की गिरफ्तारी हेतु 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Palwal, Palwal | Nov 24, 2026
अदालत को न्याय का मंदिर माना जाता है लेकिन जब न्याय के मंदिर में काम करने वाले लोग हैं भ्रष्टाचारी और रिश्वतखोर हो जाए तो किसी को न्याय कैसे मिलेगा। ऐसे ही रिश्वतखोर भ्रष्टाचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो के पलवल यूनिट ने कड़ी मशक्कत कर। ते हुए पलवल कोर्ट के बेलिफ़ श्याम सुंदर को ₹50000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अब देखने वाली बात यह है होगी की यह भ्रष्टाचारी और रिश्वतखोर का आरोपित श्याम सुंदर कितने दिनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहेगा और इसको उसी न्याय के मंदिर क्या सजा मिलती है जहां यह कार्यरत था। या फिर फिर कुछ दिन बाद यह ड्यूटी पर आ जाएगा और फिर लोगों को फिर ठगना शुरू कर देगा! यह सारी कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो पलवल यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में की गई।
Palwal, Palwal | Nov 24, 2026
पिछले लगभग 2 साल से अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे खटैला गांव के तो युवकों को एनफोर्समेंट थाना पलवल पुलिस ने वैगन आर गाड़ी में तस्करी कर ले जाए जा रही लगभग 50 पेटी शराब के साथ काबू कर लिया। जिसकी जानकारी थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर नवीन मोर ने दी है।
Palwal, Palwal | Nov 24, 2026