जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने सिरसा महादलित बस्ती में छठ व्रतियों के साथ बैठकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया एवं 200 से अधिक महिला व्रतियों के बीच साड़ी और पूजन सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश देता है।
साथ ही, जिलाधिकारी ने छठ घाटों पर स्वच्छता, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आपकी आस्था, हमारा सम्मान।
जिला प्रशासन, कटिहार
#Biharkgarvchathmhaparv #samrat4bjp #ChhathMahaparv2026 #Katihar #KatiharAdministration #SocialHarmony #Bihar
Katihar, Bihar | Nov 15, 2026