जिलाधिकारी ने महादलित बस्ती में बुजुर्ग छठ व्रतियों का किया चरण-स्पर्श, जिले की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद*
*"बुजुर्गों का आशीर्वाद ही जिले के विकास की सबसे बड़ी पूंजी है" - जिलाधिकारी*
कटिहार,14 नवंबर 2026
* लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज कटिहार में श्रद्धा, समरसता और मानवीय संवेदनशीलता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
*जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* आज छठ महापर्व के अवसर पर सदर प्रखंड के सिरसा अंतर्गत महादलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने बस्ती के बुजुर्ग छठ व्रतियों का चरण-स्पर्श कर जिले की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।
*कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:*
*1. बुजुर्ग व्रतियों का चरण-स्पर्श:*
बस्ती पहुंचते ही जिलाधिकारी सीधे बस्ती की सबसे बुजुर्ग व्रती 82 वर्षीय श्रीमती फुलवा देवी एवं 75 वर्षीय श्रीमती सुगिया देवी के पास गए। उन्होंने झुककर दोनों बुजुर्ग व्रतियों का चरण-स्पर्श किया और उनसे कहा - *"आप जैसी माताओं के आशीर्वाद से ही जिला आगे बढ़ेगा। आप छठी मैया से पूरे कटिहार जिले के सुख, शांति, समृद्धि और विकास के लिए दुआ कीजिए।"*
जिलाधिकारी के इस विनम्र व्यवहार से बुजुर्ग व्रती भावुक हो गईं और उन्होंने जिलाधिकारी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें दीर्घायु एवं जिले की सेवा में सफलता का आशीर्वाद दिया। वहां मौजूद सभी लोग इस दृश्य को देखकर अभिभूत हो गए।
*2. व्रतियों से आत्मीय संवाद:*
जिलाधिकारी ने बस्ती के सभी व्रतियों से बैठकर बातचीत की, उनकी कुशल-क्षेम पूछी और छठ घाट की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बस्ती के लोगों को आश्वस्त किया कि घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
*3. आवास पर जिला पदाधिकारी की बड़ी बहन के द्वारा किए जा रहे छठ व्रत का प्रसाद ग्रहण:*
महादलित बस्ती में खरना का प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात लौटने के बाद जिलाधिकारी ने अपने आवास पर बड़ी बहन के द्वारा किए जा रहे छठ व्रत का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके आवास पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
जिलाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम महादलित बस्ती में आयोजित छठ व्रत का खरना का प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात अपने आवास में खरना का प्रसाद ग्रहण करना जिला में चर्चा का विषय बना रहा।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला के सभी व्रतियों का सम्मान करते हुए प्रसाद ग्रहण करना उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं देना उनके बड़प्पन को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा - *"छठ महापर्व हमें सिखाता है कि आस्था में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। बुजुर्गों का चरण-स्पर्श करना हमारी संस्कृति है। महादलित बस्ती की माताओं का आशीर्वाद लेकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। जिला प्रशासन का संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।"*
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित रहें।
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #ChhathPuja2026 #biharkgarvchathmhaparv #छठकेलिएतैयारहैबिहार #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #samrat4bjp #katihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 14, 2026