सहजनवा: सहजनवा में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, SDM ने बरहुआ बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण और दिए कड़े निर्देश
सोमवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता ने राप्ती नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए,बरहुआ बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंधे की स्थिति का जायजा,लिया।और बंधे में जो रेनकट बने हुए है।उसको भरने,जो पत्थर के ठोकर बंधे के किनारे लगाए गए है।उसकी बराबर निगरानी करने का निर्देश दिए।और बाढ़ चौकियों को हमेशा सक्रिय रहने के सख्त निर्देश दिए गए।