रामनगर: विद्युत कटौती से नाराज भारतीय किसान यूनियन भदौरिया गुट के जिलाध्यक्ष ने रामनगर विद्युत वितरण खण्ड में किया धरना-प्रदर्शन
अघोषित विद्युत कटौती से नाराज भारतीय किसान यूनियन भदौरिया गुट के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा शनिवार की रात 11:00 बजे रामनगर विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।उन्होंने बताया सूरतगंज सहित क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।