*सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारी के साथ सभी विभागों साथ जिला अनुश्रवण एवं समन्वय समिति की बैठक जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया*
आज दिनांक 01 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला अनुश्रवण एवं समन्वय समिति की बैठक सभी विभागों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की गई।
@बैठक मे निदेशक, डी. आर. डी. ए. द्वारा बताया गया कि पंचायतो में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हेतु भूमि चिन्हित अंचल अधिकारी को उपलब्ध कराया जाना है, जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी के पंचायतो में अलग अलग स्थानों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण हेतु स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। निदेशक, डी. आर. डी. ए. द्वारा बताया गया कि सी. एस. सी./ डब्बू. पी. यू. के रिक्शा के मरम्मत हेतु राशि उपलब्ध करा दिया गया है, उक्त राशि से ई-रिक्शा /रिक्शा का मरम्मति कराते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
@बैठक में राजस्व महा अभियान मे लंबित मामलो को अविलम्ब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में भूमिहिन को 31 जुलाई, 2026 तक जाँच कर जाँच प्रतिवेदन के आधार पर भूमि उपलब्ध कराने हेतु पर्चा तैयार करने का निर्देश दिया गया।
@बैठक में स्वास्थ्य विभाग के भवनों के निर्माण हेतु अविलम्ब भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया गया।
@बैठक में जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन जहानाबाद जिले में कितने गर्भवती महिला है, तथा कितने महिलाओं का घर मे प्रसव तथा कितने महिलाओं का अस्पताल में प्रसव हुआ है , उसका डाटा संधारित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आँगनबाडी केन्द्रों से जाने SAM तथा MAM बच्चो का नियमित अनुश्रवण कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक मे प्रखंड स्तर पर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य यथा डेंगू, टीवी इत्यादि एवं कुपोषित बच्चों के उपचार पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया।
@बैठक मे बताया गया कि 27 आँगनबाडी केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु स्थल बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आपस मे समन्वय स्थापित कर अपने अपने प्रखंडो अंतर्गत आँगनबाडी केन्द्रों के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का मापी कराना सुनिश्चित करेंगे तथा भूमि नहीं उपलब्ध होने की स्थिति मे दूसरे स्थान पर भूमि अविलम्ब उपलब्ध करायेगे।
@सभी अंचल अधिकारी को पंचायत मे विवाह मंडप हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। भू-अर्जन का कार्यालय मोदनगंज मे निर्माण कराने हेतु पुनः रैयतो के साथ बैठक करने का निर्देश अंचल अधिकारी, मोदनगंज को दिया गया।
@बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फ़ार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी में ज्यादातर आवेदन अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के स्तर पर लंबित है, जिसमें अंचल अधिकारियों द्वारा पुणः प्रशिक्षण फॉर्म रजिस्ट्रेशन का उपलब्ध करने का अनुरोध किया गया ।जिला पदाधिकारी द्वारा अविलंब प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।
@डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय दक्षिणी का 5 वर्ष से अधिक हो गया है जिसका मरम्मत करना है जिसके लिए भवन निर्माण विभाग को अविलंब मरम्मती करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अन्य सभी विभागों जिनको भूमि की आवश्यकता है वो अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि को चिन्हित कराने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंडो मे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर के समस्याओ को निदान कराने का निर्देश दिया गया।साथ ही प्रखंड स्तरीय बैठक की कार्रवाई भी प्रति माह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर समयबद्ध अपने कार्यों का निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar