आज दिनांक 1 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल के कार्यों के अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जलापूर्ति कार्यों की एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में आमजन को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली गई।
*बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई:*
*चापाकल मरम्मति एवं अधिष्ठापन:* ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मती तथा नए चापाकलों के अधिष्ठापन कार्य की प्रगति जांची गई। जिला पदाधिकारी ने बंद पड़े चापाकलों की मरम्मति और नए चापाकलों का अधिष्ठापन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
*आपातकालीन जलापूर्ति:* टैंकरों के माध्यम से की जा रही जलापूर्ति और जिले के वर्तमान जल स्तर की स्थिति पर विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने सहायक एवं कनीय अभियंता को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा जलापूर्ति में आने वाली किसी भी तकनीकी बाधा को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया।
*जलापूर्ति एवं नल-जल योजना:* जिले में संचालित सभी नल-जल योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने गर्मी व बदलते मौसम के मद्देनजर जल स्तर पर लगातार नजर रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक जलापूर्ति की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिया।
उक्त बैठक में सभी सहायक अभियंता / कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल जहानाबाद, जिला योजना पदाधिकारी, जहानाबाद, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जहानाबाद उपस्थित रहे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar