हजारीबाग जिले के सिरसी वार्ड नंबर 33 क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जितु पासवान, पिता स्व. भुवनेश्वर पासवान, सिरसी वार्ड 33 थाना कटकमदाग के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कटकमदाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।