शेरघाटी: शेरघाटी में किसानों पर दोहरी मार: पहले पानी की किल्लत, अब नहीं मिल रही सरकारी दर पर खाद
शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के किसान इस साल दोहरी परेशानी से जूझ रहे हैं। पहले कम बारिश के कारण धान की रोपाई में अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ा, और अब फसल में खाद डालने के समय सरकारी दर पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। आमस प्रखंड के बनकट,बुधौल, नवगढ़ और झरि गांव के किसानों ने बताया कि इस बार बारिश कम होने से खेतों में पानी नहीं था। उदय यादव, उपेंद्र यादव, रमेश या