बगहा: जम्मू के रामबन में 300 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी, हादसे में बगहा के रहने वाले नौ लोगों की हुई मौत
जम्मू के रामबन में एक टैक्सी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बगहा के रहने वाले नौ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि मरने वाले सभी रिश्तेदार थे। घटना को लेकर मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामबन में हुए सड़क हादसे पर दुःख जताया है। मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई