बगहा: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में साप्ताहिक बैठक का हुआ आयोजन
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान अस्पताल व्यवस्था को सुदृढ करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाधीक्षक डा. केबीएन सिंह द्वारा की गई। डॉ. सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान अस्पताल की विधि व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, रोस्टर निर्धारण, ड्रेस कोड, समय का अनुपालन, मरीजों की सुविधा आदि विषयों पर चर्चा की गई।