बगहा में प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का मर्डर प्रेमिका के पिता ने चाकू से गोद कर किया है। मृत युवक की पहचान मटियारिया गांव निवासी धर्मदेव महतो के बेटे मृत्युंजय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।