बगहा: बगहा में ट्रेन से कटकर मगरमच्छ की हुई मौत
बगहा में एक बार फिर ट्रेन से कटकर एक मगरमछ की मौत हो गई है। घटना बगहा के बरवल पिपरा गांव स्थित हरहा नदी पर बने पुल संख्या-347 की है। दरअसल, हरहा नदी से निकलकर रेल ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ है। पर्यावरण प्रेमी और दस लाख से ज्यादा पौधरोपण करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता गजेंद्र यादव ने इस घटना पर दुःख जाहिर किया है। सूचना VTR प्रशासन व वन विभाग को दी है