बगहा नगर के अहिरानी टोला में जल जमाव से परेशान लोगों ने सड़क को बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर के वार्ड 30 में अहिरानी टोला व अंसारी सड़क पर दो सालों से सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद भी नगर प्रशासन इस ओर कभी ध्यान नहीं देती है।